Indore में khelo India youth game की तैयारी पूरी, इन खेलों के होंगे आयोजन

इंदौर में 30 जनवरी से खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन प्रारंभ होगा। इंदौर के चार मैदानों पर छ: खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष आयु तक के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे।

indore

खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर में 30 जनवरी से खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन प्रारंभ होगा। इंदौर के चार मैदानों पर छ: खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष आयु तक के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे। इंदौर में टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, बॉस्केटबाल तथा कबड्डी खेलों की प्रतियोगिताएं बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। इसी तरह इंदौर में फुटबाल की प्रतियोगिता बालक वर्ग में आयोजित की जाएगी। इन खेलों के लिए कुल 33 मेडल सेरेमनी होंगी। इस सेरेमनी में कुल 102 स्वर्ण, रजत तथा कास्य मेडल बालक और बालिका वर्ग के विजेताओं को मिलेंगे। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में कुल 53 मेडल रहेंगे। इनमें 17 स्वर्ण, 17 रजत तथा 19 कास्य मेडल दिए जाएंगे। इसी तरह बालिका वर्ग में कुल 49 मेडल रहेंगे। इनमें 16 स्वर्ण, 16 रजत तथा 17 कास्य मेडल दिए जाएंगे।

जन जागरूकता रैली निकाली गई

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स को बढ़ावा देने व प्रचार-प्रसार करने के लिए महारैली का आयोजन किया गया है। यह महारैली प्रात: 10 बजे से फूटी कोठी चौराहे से निकाली गई। इस रैली का समापन महूनाका महाराणा प्रताप चौराहा (महुनाके) पर हुआ। महारैली में खेलों इण्डिया का शुभंकर व मौगली डी.जे पर "हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो के थीम गाने के साथ आकर्षण का केन्द्र बना। इस रैली में कक्षा 9वी से 12वी तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इन्दौर में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में (फुटबॉल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, लॉनटेनिस, कबडी, वेटलेफ्टिंग) सहित 6 खेल खेले जायेंगे। खेलों को बढ़ावा देने व खेलो इण्डिया यूथ गेम्स का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से इस महारैली का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। रैली में स्कूली छात्र अपने साथ स्कूल का बैनर व राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हुए।

एकत्रित हुए 5 हजार से अधिक विद्यार्थी

''खेलो इंडिया युवा खेल महोत्सव 2023'' के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इंदौर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को एकत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आई.पी.एस. एकेडमी के प्रागंण में 5000 से ज्यादा विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, एन.एस.एस., एन.सी.सी. इत्यादि के अधिकारी उपस्थित रहे। आई.पी.एस. एकेडमी के अध्यक्ष वास्तुविद अचल चौधरी, योगेन्द्र जैन, राजेश चौधरी एवं विभाग निदेशक, विभागाध्यक्ष एवं अध्यापकगणों की उपस्थिति में समारोह का कुशल आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े- JOB : बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, MP के इस शहर में लगेगा रोजगार मेला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+