Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JOB : बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, MP के इस शहर में लगेगा रोजगार मेला

जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 30 जनवरी 2023 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पोलोग्राउण्ड इंदौर में किया जा रहा है।

indore

जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मेले का आयोजन 30 जनवरी 2023 को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पोलोग्राउण्ड इंदौर में किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- पटेल मोटर्स, एरेना सुजुकी, रूपरंग स्टोर्स, जस्टा डायल, श्याम आटोमोबाईल, डीटी इण्डस्ट्रीज, एसआईएस एवं अलर्ट एसजीएस सिक्योरिटी आदि कम्पनियों में लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी।

योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं

कंपनियों द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, डिलेवरीबॉय, सुरक्षा गार्ड, आपरेटर आदि के पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे। मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर/एमबीए किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु लघु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें।

युवाओं को मिल रही नौकरियां

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।

ये भी पढ़े- Bageshwar dham sarkar को मिला कथावाचक प्रदीप मिश्रा का साथ, समर्थन में कही ये बड़ी बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+