Khargone news: स्टूडेंट्स को मिलेगी पसंद की स्कूटी, कुछ इस तरह पूरी करनी होगी प्रक्रिया
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में जिले की समस्त शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क ई-स्कूटी या आईसीई स्कूटी प्रदान करने के लिए डीलर्स और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान कलेक्टर वर्मा ने कहा कि, नवीन योजना अंतर्गत हा. सेकेण्डरी स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी प्रदान की जानी है। इसके लिए शिक्षा विभाग सभी स्टैंडर्स और प्रक्रिया का पालन कर छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी प्रदान करने की कार्यवाही पूर्ण करेंगे।

कलेक्टर ने कही ये बात
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने कहा जिन छात्र-छात्राओं ने कक्षा में टॉप किया है उन्हें अपने पंसद की ही स्कूटी प्रदान की जाए इसके लिए डीलर्स से कोटेशन लेकर अच्छी क्वालिटी की स्कूटी ही बच्चों की दी जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्कूटी वितरण समारोह से पहले ही बच्चों को प्रदान करने की कार्यवाही पूर्ण कर लें। ताकि छात्र-छात्राओं को समारोह के दौरान स्कूटी प्रदान की जा सकें। साथ ही कलेक्टर वर्मा ने कहा कि, शासन द्वारा छात्र-छात्राओं के खाते में सीधा ही पैसा अंतरित किया जाएगा इसके लिए अधिकारी बच्चों से समन्वय कर लें। अधिकारी ये भी सुनिश्चित कर लें कि डीलर्स को समारोह से पहले ही राशि का भुगतान कर दिया जाए।
जिले की 159 विद्यार्थियों को मिलेंगी स्कूटी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वर्मा द्वारा की गई घोषणा अनुसार किसी भी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी चंद्र सिंह मण्डलोई ने बताया कि जिले में ऐसे 159 छात्र-छात्राएं हैं जिन्होंने स्कूल में सबसे अधिक प्राप्तांक प्राप्त किए हैं। ऐसे छात्रों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग से हेमेन्द्र वडनेरकर, हबीब बेग मिर्जा, प्रकाश श्रीवास्तव तथा डीलर्स में मेवाड़ मार्बल जैतापुर, प्रहलाद टीवीएस खरगोन, भंडारी हौंडा खरगोन, कृष्णा इंटरप्राइजेस खरगोन, रूपम इंटरप्राइजेस खरगोन, ब्रज सुजुकी खरगोन, निमाड़ मोटर्स खरगोन, अदविक ई स्कूटी सनावद, पाटीदार ऑटो मोबाईल खरगोन एवं प्रीमियम ई व्हीकल खरगोन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Indore news: 18 से ज्यादा राज्यों के प्रतिनिधियों ने देखा इंदौर का सफाई मैनेजमेंट, जमकर हुई सराहना












Click it and Unblock the Notifications