Khargone bus accident: प्रभारी मंत्री कमल पटेल जाना घायलों का हाल, RTO को निलंबित किया

Khargone bus accident के बाद प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने RTO के खिलाफ कार्रवाई करते हुए RTO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

khargone

Recommended Video

    बस हादसे पर सरकार की बड़ी कार्रवाई,RTO अधिकारी को किया सस्पेंड

    मध्यप्रदेश के खरगोन में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब अनियंत्रित बस रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल घायलों से मिलने और घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों के इलाज को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान मंत्री कमल पटेल के साथ सांसद गजेंद्र सिंह पटेल कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा समेत तमाम अधिकारी नजर आ रहे थे। उधर, प्रभारी मंत्री ने RTO के खिलाफ कार्रवाई करते हुए RTO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

    प्रभारी मंत्री ने कही ये बात

    प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने कहा की, दुर्घटना है, लेकिन इसमें जो मरीज भर्ती हैं, उनसे चर्चा हुई तो बस बहुत तेज रफ्तार से थी, दूसरा बस में 67 से ऊपर सवारी थी, जबकि बस 35 सीटर है। इसमें प्रथम दृष्टया ड्राइवर की लापरवाही, और साथ ही आरटीओ की लापरवाही सामने आ रही है, इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से आरटीओ को सस्पेंड करने का आदेश देता हूं, और जो भी थाने रास्ते में आते हैं, उनको भी देखना चाहिए कि, ओवरलोड सवारी नहीं चले, क्योंकि एक दुर्घटना पहले हो चुकी है, पिछले साल मैंने निर्देश दिए थे, उसके बाद भी आरटीओ ने पालन नहीं किया, इसलिए तत्काल प्रभाव से आरटीओ को सस्पेंड किया जाता है, पूरी जांच कराकर और भी जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    कुछ इस तरह हुआ हादसा

    मध्य प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही दुखदाई रहा, जब प्रदेश के खरगोन में सुबह लगभग साढ़े 8 बजे श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी। इस हादसे में 24 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, तो वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि, देखने वाले भी सहम गए। हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर घटना को लेकर दुख जताया है।

    ये भी पढ़े- Khargone bus accident की आंखों देखी, 50 फीट की ऊंचाई से नदी में गिरी बस, जिसने भी देखा वो सहम गया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+