Khargone bus accident की आंखों देखी, 50 फीट की ऊंचाई से नदी में गिरी बस, जिसने भी देखा वो सहम गया
Khargone bus accident में 23 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, तो वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि, देखने वाले भी सहम गए।

Recommended Video

Khargone bus accident: मध्य प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही दुखदाई रहा, जब प्रदेश के खरगोन में सुबह लगभग साढ़े 8 बजे श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी। इस हादसे में 23 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, तो वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि, देखने वाले भी सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस श्रीखंडी से इंदौर की ओर जा रही थी, तभी जैसे ही बस पुल पर पहुंची वैसे ही बस असंतुलित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरी, गनीमत रही कि नदी सूखी हुई थी वरना मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता था।
ग्रामीणों ने बचाई लोगों की जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जैसे ही बस नदी में गिरी वैसे ही चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दी, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत बस में मौजूद लोगों की मदद के लिए नीचे पहुंचे, जहां पहुंचते ही सामने जो मंजर था वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था, जहां महिलाएं और बच्चों समेत कई लोग बस में फंसे हुए नजर आ रहे थे। वहीं ग्रामीणों ने एक-एक कर लोगों को बस से निकालने का काम शुरू किया तो वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जहां राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से निकालने का काम शुरू किया गया, और अस्पताल पहुंचाया गया।
3 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस मां शारदा ट्रेवल्स की थी, और इसमें करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे। बस तेज रफ्तार से चल रही थी, तो वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि, बस उनके गांव से 5 मिनट पहले ही रवाना हुई थी। उधर, राहत और बचाव कार्य में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जहां ग्रामीणों ने बस के कांच फोड़ कर घायलों को बाहर निकाला। खरगोन में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 17 लोग अपनी जान गवां चुके हैं जिनमें 3 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं जानकारी के मुताबिक खरगोन जिला अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो लगभग 35 से ज्यादा घायलों को अस्पताल लाया गया है जिनका उपचार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications