Indore को मिली सौगात, कान्ह और सरस्वती नदी में प्रदूषण कम करने के लिए केंद्र से मिले 511 करोड़

इंदौर की कान्ह एवं सरस्वती नदी को स्वच्छ करने के लिए केंद्र सरकार से 511 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। केंद्र सरकार से मिली इस राशि से इंदौर की नदियों का प्रदूषण कम होगा.

indore

Recommended Video

    NSE में इंदौर का ग्रीन बॉन्ड हुआ शामिल,CM ने घंटा बजाकर किया ऐलान..

    देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर इन दिनों विकास की नई राह पर चल पड़ा है, जहां सांसद शंकर लालवानी की ओर से शहर के विकास को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सार्थक होते नजर आ रहे हैं. एक बार फिर सांसद शंकर लालवानी के प्रयास रंग लाए हैं, जहां कान्ह और सरस्वती नदी में प्रदूषण कम करने के लिए इंदौर को केंद्र से 511 करोड़ मिले हैं. इंदौर की कान्ह एवं सरस्वती नदी को स्वच्छ करने के लिए केंद्र सरकार से 511 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। सांसद शंकर लालवानी ने इस विषय में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा था और भेंट भी की थी जिसके बाद देशभर में नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत करीब 1,200 करोड रुपए की अलग-अलग परियोजनाएं मंजूर हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा 511 करोड़ रु इंदौर को मिले है।

    सांसद शंकर लालवानी ने कही ये बात

    सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जनशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इंदौर एक ऐतिहासिक शहर है और स्वच्छता में लगातार प्रथम आने के कारण देश एवं दुनिया के लोगों की पसंद बना हुआ है। इंदौर के बीच से कान्ह एवं सरस्वती नदियां बहती है जिन्हें पुनः पुराने स्वरूप में लौटाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार से मिली इस राशि से इंदौर की नदियों का प्रदूषण कम होगा एवं अप्रत्यक्ष रूप से हमारी आस्था का केंद्र गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

    कुछ ऐसा है प्रोजेक्ट

    हाल ही में नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत करीब 12 सौ करोड रुपए की विभिन्न परियोजनाएं देशभर में स्वीकृत हुई है जिसमें से सर्वाधिक राशि इंदौर को मिली है. केंद्र सरकार ने गंगा नदी में प्रदूषण को कम करने के लिए नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत सहायक नदियों एवं प्रदूषण को सोर्स पर कम करने के लिए योजना बनाई है और इसी योजना का जिक्र सांसद शंकर लालवानी ने अपनी चिट्ठी में करते हुए इंदौर के कान्ह एवं सरस्वती नदियों को स्वच्छ करने की मांग रखी थी।

    ये भी पढ़े- Ujjain: 'राज्य स्तरीय रोजगार दिवस' समारोह में शामिल हुए CM Shivraj, कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+