Social media पर kamalnath का video viral, सियासत में मची खलबली

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के वीडियो ने सियासत में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है की इसमें कमलनाथ, कथावाचक प्रदीप मिश्रा से ये कहते सुनाई पड़ रहे हैं की हम सात दिन से मर रहे हैं, साथ ही राहुल गांधी के प्रिसिंपल के बारे में बताते सुनाई पड़ रहे हैं. उधर, अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासी हलचल तेज है, जहां प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तंज कसा है।

indore

वायरल वीडियो में इस बात का दावा

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पुत्र नकुलनाथ के साथ सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा से भेंट की है, जहां कथावाचक प्रदीप मिश्रा और कमलनाथ के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर भेंट एंव चर्चा हुई है. इस दौरान दावा किया जा रहा है की कमलनाथ ने प्रदीप मिश्रा से कहा कि, हम सात दिन से मर रहे हैं, केवल 2 प्रिंसिपल हैं उनके, एक दिन में 24 किलोमीटर से कम नहीं चलूंगा। दूसरा- ओंकारेश्वर, टंट्या मामा की जन्म स्थली और महाकालेश्वर के दर्शन। ये 3 स्थान जाने का उनका संकल्प था। ये तीनों स्थान यात्रा में जोड़ देना, और 24 किलोमीटर चलूंगा।

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दी ये प्रतिक्रिया

वहीं अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सियासत का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए तंज कसा और कहा कि, धर्म और जनजातीय समाज के प्रति राहुल गांधी का पाखंड कमलनाथ के वायरल वीडियो में खुद उनकी जुबानी बयां हो रहा है। राहुल गांधी से प्रार्थना करूंगा की जो लोग शारीरीक रूप से अस्वस्थ हैं, तो उन्हें ऐसे जबरजस्ती ना चलाएं की, उन्हें मरने तक की बात कहना पड़े, आप का इवेंट कहीं किसी के लिए नुकसान दायक ना हो जाए। इसी के साथ कमलनाथ ने कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा को छिंदवाड़ा में कथा करने का न्यौता भी दिया है। बता दें की इन दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव पुराण कथा भक्तों को श्रवण कराई जा रही थी, जिसमें अलग-अलग राज्यों से भक्त इंदौर आकर कथा श्रवण कर रहे थे। कथा रूपी धार्मिक अनुष्ठान कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की ओर से आयोजित कराया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+