MP Assembly Election 2023: कमलनाथ ने बताया, कितने दिनों में आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
MP Assembly Election 2023 को लेकर कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी धार जिले के मोहनखेड़ा दौरे पर आई। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
इस दौरान कमलनाथ ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर जोरदार निशान साधा है। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने 4 से 5 दिनों में टिकट घोषित करने की बात कही है।

कमलनाथ ने कही ये बात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, मुझे यहां आपके बीच में आकर बहुत खुशी हुई है। लेकिन प्रियंका जी मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप ऐसे प्रदेश में आई हैं जो आज चौपट प्रदेश है। कमलनाथ ने कहा कि, आज यह प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। चौपट रोजगार व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था। आज प्रदेश की पूरी तस्वीर आपके सामने है। आज पूरा प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है और जब मैं इन नौजवानों की ओर देखता हूं जो कि बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हैं तो मुझे बड़ी चिंता होती है कि इनका भविष्य क्या होगा?, उन्होंने कहा कि, आज सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवान और उनका भविष्य है। मैं स्वयं इस बात को मानता हूं कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती हमारे नौजवानों का भविष्य है।
कमलनाथ ने पूछा यह सवाल
कमलनाथ ने कहा कि, मैं आपको बताना चाहूंगा कि 15 महीने हमने जो सरकार चलाई थी, उसमें हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। धार में ही हमने 82000 किसानों का कर्ज माफ पहली किस्त में ही किया कर था। हमने 100 यूनिट फ्री बिजली दी थी, हमने प्रदेश में 1000 गौशाला में बनाकर इतिहास बनाया था, तो कौन सा पाप किया, कौन सी गलती की थी? मैं आप सभी जनता से पूछना चाहता हूं इसमें मैंने क्या गलती की थी?
मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है
कमलनाथ ने कहा कि 6-8 हफ्तों में जो चुनाव है, मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह केवल एक उम्मीदवार का चुनाव नहीं है। यह चुनाव केवल किसी पार्टी का नहीं है, यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव हमारे मध्य प्रदेश के नौजवानों के भविष्य का है। मुझे आप सभी पर बहुत विश्वास है कि आप जब प्रदेश की सच्चाई की तस्वीर सामने रखेंगे तो आप केवल सच्चाई का साथ देंगे और अगर आप सच्चाई का साथ देंगे तो मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
धार से संवाद सूत्र- राजकुमार सिंह सोलंकी
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: 'मिशन इलेक्शन' पर प्रियंका गांधी, सरकार पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications