कैलाश विजयवर्गीय के करीबी नेता के हत्यारे रिश्तेदार के घर में छिपे थे, मर्डर मिस्ट्री से जुड़े सारे राज खुल गए

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के करीबी बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। बीजेपी नेता की हत्या मामले में इंदौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजधानी भोपाल के नजदीक मंडीदीप से दबोचा है।

बीजेपी नेता मोनू कल्याणे के आरोपी अर्जुन के रिश्तेदार के घर पर दोनों आरोपी रुके हुए थे। बताया जा रहा कि देर रात तक इंदौर पुलिस दोनों ही आरोपियों को लेकर इंदौर पहुंच सकती है। बता दें कि इन दोनों आरोपियों ने मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खास समर्थक मोनू कल्याणे की हत्या की थी।

indore news monu kalyan murder

इंदौर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर देर रात तक इंदौर पहुंच सकती है। इसके बाद ही दोनों से पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा। उम्मीद जताई जा रही कि इस वारदात के पीछे किसी बड़े मास्टरमाइंड का हाथ हो सकता है। इसके अलावा हत्या को लेकर एक बात साफ हो चुकी है कि आरोपियों ने हत्या की तैयारी पहले से ही कर रखी थी। इसीलिए आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों को बाहर भेज दिया था।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के युवा शाखा (भाजयुमो) की इंदौर इकाई के पदाधिकारी की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाजयुमो नेता नगर विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी बताया जाता है। वहीं इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राम सनेही मिश्रा ने बताया कि भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष 35 वर्षीय मोनू कल्याणे पर हमला तब हुआ जब वो शहर में आयोजित भगवा यात्रा के झंडे-बैनर लगवा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त मिश्रा के जानकारी अनुसार आरोपियों की पहचान अर्जुन और पीयूष के रूप में हुई है‌। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वहीं कल्याणे की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ का प्रयास किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+