Indore News: कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष निलंबित, क्या है मामला, जानिए
इंदौर ने वृक्षारोपण का खास रिकॉर्ड तो कायम कर लिया, लेकिन इस मामले पर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है, जहां कांग्रेस कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत के मामले में कांग्रेस हाईकमान ने एक्शन लेते हुए शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को निलंबित किया है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष सुरक्षित सिंह चड्ढा और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव को एक सप्ताह पहले ही नोटिस जारी कर दिया था, जहां दोनों ही नेताओं से एक सप्ताह के अंदर हाई कमान ने जवाब मांगा था।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से पहले गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य BJP नेताओं का आगमन हुआ था, जहां इन नेताओं के आत्मीयता के साथ स्वागत के चलते कांग्रेस हाईकमान ने कुछ नेताओं को नोटिस जारी करने का मन बनाया था। पिछले दिनों हुई कांग्रेस की राजनीतिक सलाहकार कमेटी की बैठक में नेताओं के स्वागत के तरीके को पार्टी के लिए उचित नहीं माना गया था, जिसके बाद इन नेताओं को शोकाज नोटिस जारी किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान को इस मामले में प्रदेश प्रवक्ता की ओर से शिकायत की गई थी, जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान अब एक्शन लेने के मूड में नजर आ रहा था। इतना ही नहीं नोटिस मिलने के बाद संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर नेताओं पर गाज गिरी है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस कार्यालय जाने से नाराज कांग्रेस प्रवक्ता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई के लिए हाई कमान को पत्र लिखा था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने हाई कमान को पत्र लिखते हुए कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने और वहां हुए स्वागत पर आपत्ति दर्ज कराई थी। साथ उन्होंने इस कृत्य में शामिल नेताओं पर कार्रवाई की बात भी लिखी थी।
ये भी पढ़े- Indore News: क्या कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत से कांग्रेस हाईकमान नाराज?, शहर अध्यक्ष ने बताई सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications