Indore News: कैसे बनाएं जनता के दिल में जगह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्षदों को बताई खास ट्रिक

मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि, झोन समिति की बैठक का आयोजन कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री, म.प्र.शासन के, मुख्य अतिथि में ग्लोबल गार्डन, स्कीम नं. 113 नक्षत्र मार्डन, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के पास किया गया। कार्यक्रम के अंत में झोन समिति झोन क्रमांक 07 पूजा पाटीदार ने आभार माना।

समस्त अतिथि एवं पार्षदों द्वारा ग्लोबल गार्डन एवं युरेशिया गार्डन का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जनकार्य एवं उद्यान विभाग राजेंद्र राठौर, अध्यक्ष, सचेतक कमल वाघेला, झोन समिति झोन क्रमांक 07 पूजा पाटीदार, समस्त महापौर परिषद सदस्य, जोन अध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से गोल्डन क्लब सिटीज एवं स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वेक्षण के संबंध में प्रजेंटेशन दिया गया।

Indore

नगरीय एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, पिछले 40 वर्षों से इंदौर ने मुझे अपार स्नेह और प्यार दिया है। इस शहर को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने नगर परिषद के पार्षदों को निर्देश देते हुए कहा कि उनका व्यवहार जनता के प्रति सकारात्मक और सहयोगात्मक होना चाहिए। पार्षदों को ऐसा काम करना चाहिए कि लोग उन्हें उनके पद छोड़ने के बाद भी सम्मान और आदर के साथ याद रखें।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, पार्षदों के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, और इनका प्रभावी उपयोग करके जनता की भलाई के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने पार्षदों से अपील की कि वे जनता के साथ संबंध मजबूत रखें और अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखें।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, इंदौर के लिए ट्रैफिक एक बड़ा चैलेंज है। इसे सुधारने के लिए एक व्यापक और प्रभावी योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएं। इंदौर को देश का एक आदर्श शहर बनाना है।

मंत्री विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री द्वारा 51 लाख पौधों के अभियान की प्रशंसा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, इस उपलब्धि ने इंदौर को पर्यावरण संरक्षण में देशभर में एक मिसाल बना दिया है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, पार्षदों के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी को दृष्टि कर सकते हुए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया है जिसमें हमने पिछली बार जो एक काम शुरू किया था कि स्वच्छ वार्ड की कंपटीशन और श्रेष्ठ पार्षद प्रतियोगिता जिसमें परसों दोनों अपनी बड़ी अच्छी भूमिका निभाई। लेकिन आज के इस अवसर पर मेरे आपसे दो आग्रह है एक पिछले दो सालों में हमने जो काम किया है उसका एक बार फिर से हम अवलोकन करें अपने-अपने वार्ड के लिए जो आपने संकल्पना की है उसमें आप कितने आगे बढ़े उसका एक आकलन करें और बचे हुए काम को आने वाले शेष कार्यकाल में हम कैसे पूरा करें।

ये भी पढ़े- Indore News: कचरा दिखते ही कमिश्नर को आया गुस्सा, दरोगा को दी सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+