Indore News: कचरा दिखते ही कमिश्नर को आया गुस्सा, दरोगा को दी सजा
मध्यप्रदेश के इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा ने प्रातः शहर के विभिन्न एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) प्लांट और तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अधीक्षण यंत्री विवेश जैन, संबंधित झोनल अधिकारी नदीम खान, अतीक खान, नरेंद्र कुरील और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आयुक्त वर्मा ने सबसे पहले लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहे के पास गुटकेश्वर मंदिर के पास एसटीपी प्लांट हेतु चयनित स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त वर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान अरविंदो हॉस्पिटल के पास स्थित नाले में कचरा और गंदगी पाए जाने पर एनजीओ संस्थान एचएमएस पर 5 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए तथा क्षेत्रीय दरोगा वार्ड क्रमांक 18 के गोपाल ऊंटवाल का 5 हजार रुपये वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात आयुक्त ने भौरासला स्थित तालाब का दौरा किया और सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
आयुक्त वर्मा ने कबीट खेड़ी में बन रहे एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
आयुक्त वर्मा ने कहा कि, शहर के विकास और स्वच्छता के लिए एसटीपी प्लांट और जलस्रोतों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। नगर निगम इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा ने प्रातः शहर के विभिन्न एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) प्लांट और तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अधीक्षण यंत्री विवेश जैन, संबंधित झोनल अधिकारी नदीम खान, अतीक खान, नरेंद्र कुरील और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें - MP News: हजारों लोगों को एक साथ मिलेगा जमीन का अधिकार, किस जिले में चलेगा अभियान, जानिए












Click it and Unblock the Notifications