MP news: टिकट मिलते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गए कैलाश विजयवर्गीय, हर तरफ दिखा जलवा
MP Assembly Election 2023 की तैयारी में जुटी BJP ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें भाजपा ने सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव मैदान में उतारा है। कैलाश विजयवर्गीय को टिकट मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया, जहां ट्विटर समेत अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कैलाश विजयवर्गीय ट्रेड करने लग गए।
सोमवार की शाम BJP की ओर से टिकट की सूची जारी करने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय कभी पहले, तो कभी दूसरे नंबर पर ट्रेड करते नजर आ रहे थे, जहां प्रेस वार्ता के दौरान खुद कैलाश विजयवर्गीय बार-बार इस बात का जिक्र भी कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर छाए रहे विजयवर्गीय
सोमवार की शाम जैसे ही टिकट की सूची सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थकों तक पहुंची, वैसे ही कैलाश विजयवर्गीय के घर समर्थकों का तांता लग गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक विजयवर्गीय के घर पहुंचकर उन्हें बधाई देते नजर आ रहे थे, तो वहीं प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से कैलाश विजयवर्गीय को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला जारी था। यही कारण रहा कि, कैलाश विजयवर्गीय सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुए, जहां विजयवर्गीय ट्विटर और फेसबुक समेत अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खूब सर्च भी किए गए।
ऐसा रहा अब तक का सियासी सफर
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले भी इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं। माना जाता है कि, कैलाश विजयवर्गीय जिस भी विधानसभा में जाते हैं, उस विधानसभा को जीत कर ही लौटते हैं। यही कारण है कि, अबकी बार संगठन ने उन्हें विधानसभा एक में प्रत्याशी बनाया है, जहां से वर्तमान में कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक हैं।
ये भी पढ़े- क्या विधानसभा चुनाव के बाद MP को मिलेगा नया मुख्यमंत्री?, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications