'संघ की शाखा में जाने से रोकते थे...', कैलाश विजयवर्गीय ने बताई कांग्रेस के जमाने की दास्तां

मध्यप्रदेश के इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 का भव्य दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह किला मैदान रोड स्थित दलाल बाग मैदान में संपन्न हुआ, पूरे देश में सदस्यता अभियान में प्रथम रहने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्षेत्र 1 के मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आकाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला, एमआईसी सदस्य गण, पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा नेता एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Indore

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के एक गाल पर तमाचा मारा है दूसरे पर महाराष्ट्र की जनता तमाचा मारेगी। हरियाणा में सभी सर्वे कांग्रेस की जीत की बात कह रहे थे, लेकिन भाजपा ने वहां शानदार जीत दर्ज की। विकास वहीं होता है, जहां डबल इंजिन की सरकार होती है। कांग्रेस शासित राज्यों में कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है। जातीय गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस हमेशा धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम करती है, जबकि मोदीजी विकास की राजनीति करते हैं।

संघ के संस्कारों ने मुझे इस काबिल बनाया है

रविवार को दलाल बाग मैदान में दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 सदस्यता अभियान में देश में अव्वल रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है। देश की सेवा करता है। बाकी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता कुर्सी के लिए काम करते है, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता देश के लिए काम करता है। 50 साल पहले कांग्रेस के जमाने में संघ की शाखा में जाने पर भी बड़े सवाल खड़े होते थे और घर आकर लोग शाखा में ना जाने की चेतावनी देते थे। उस समय मेरे पिताजी ने दबाव में आकर मना किया, लेकिन मेरी मां ने शाखा में जाने का समर्थन किया। शाखा में मिले संस्कारों की वजह से में आज आपके सामने खड़ा हूं। समाजसेवा और देशभक्ति की सेवा की शिक्षा मुझे आरएसएस से मिली। मैने पहला चुनाव हारने के लिए ही लड़ा था, लेकिन जीत गए और उसके बाद कभी पीछे पलट कर नहीं देखा।

विजयवर्गीय ने कहा कि, जब मुझे हरियाणा का प्रभारी बनाया तो उस समय एमपी से 3 हजार कार्यकर्ता हरियाणा गए थे। हमारी मेहनत रंग लाई और हमने हरियाणा में सरकार बना ली। हरियाणा की जीत में इंदौर के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है। जब मुझे बंगाल का प्रभार दिया तो मैने हर ब्लॉक में भाजपा को खड़ा किया। कहने का मतलब यह है कि, पार्टी जानती है कि कार्यकर्ता का काम कहां पर और कैसे लेना है। मुझे यह कहते हुए गर्व है हम उस युग में जी रहे हैं जिसमें मोदीजी प्रधानमंत्री है।

ये भी पढ़े- Indore News: दंगा पीड़ितों के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महिलाओं से बोले- तुम झांसी की रानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+