Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: दंगा पीड़ितों के बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महिलाओं से बोले- तुम झांसी की रानी

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में हुए विवाद के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दंगा पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दंगा पीड़ितों से मुलाकात करने के साथ ही उन्हें उचित मदद का आश्वासन भी दिया है।

दंगा पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जब पीड़ित महिलाएं मिली तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से कॉलोनी में रहने वाले असामाजिक तत्वों की शिकायत की, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को उचित मदद का आश्वासन दिया है। वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को झांसी की रानी कहकर संबोधित भी किया।

Indore

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिवाली त्योहार पर पटाखा फोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच एक पक्ष के लोग जब पटाखे फोड़ रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, इस दौरान विवाद के बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने बच्चों समेत गर्भवती महिला को मारपीट करते हुए गर्भ गिराने तक की धमकी दी थी।

उपद्रव में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, तो वहीं कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना भी हुई है। उपद्रव की पीड़िता ने बताया कि, दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट करने के साथ ही गर्भ गिराने तक की धमकी दी थी। वहीं बच्चियों के साथ भी छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां दीपावली पर पटाखा जलाने की बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। वहीं इसके बाद दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बन गया।

इस दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ-साथ वाहनों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया है.

ये भी पढ़े- 'मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटका दूंगा...', अशांति फैलाने वालों को कैलाश विजयवर्गीय का अल्टीमेटम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+