Indore News: पहलवानों को गोद लेंगे कैलाश विजयवर्गीय, फिर महापौर के साथ करेंगे ये काम
इंदौर में परम्परागत खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उददेश्य से शहर के छोटा नेहरू में महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाडिया, मनीष शर्मा, राकेश जैन, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, पार्षद कंचन गिद्ववानी, मुद्रा शास्त्री, रूपाली पेंढारकर समेत शहर के वरिष्ठ पहलवान व विभिन्न आयु व वजन वर्ग के महिला एवं पुरूष पहलवान उपस्थित थे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, महापौर भार्गव ने गत वर्ष से फिर से महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता चालू की है। उन्होंने कहा कि, मैं उसी युग का हूं जिस युग में इंदौर के अखाड़े की पहचान सारे देश में थी और मैं फिर से एक बार चाहता हूं कि यह पहचान फिर से बने,कुश्ती दो-तीन राज्यों में सिमट कर रह गई उसे बाहर नहीं निकल पा रही है। मैं चाहता हूं कि इंदौर में ऐसे पहलवान तैयार हो जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत में इंदौर का नाम रोशन करें।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, मैं जब क्रिकेट में था तो मैं चाहता था कि इंदौर से राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी उतरें, इसके लिए इंदौर के ऊर्जावान खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत के बूते से वह स्थान पाया और आज भारत की टीम में इंदौर के चार खिलाड़ी सम्मिलित है, हम चाहते हैं कि इंदौर के पहलवान भी टीवी पर दिखें और गले में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक का मेडल लेकर आए तो मैं मानूंगा कि यह महापौर केसरी कुश्ती सफल होगी।
उन्होंने कहा की, इंदौर के सभी अखाड़ों के पहलवान, खलीफा, उस्ताद, कोच सबसे निवेदन करना चाहता हूं की अच्छे बच्चों को आगे बढ़ाए, अगर ऐसे पहलवान को थोड़ी सी आर्थिक सहायता देने से यह आगे पहलवान बन बढ़ सकता है तो मैं महापौर हम उस पहलवान को गोद ले लेंगे और जब तक वह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नहीं करेगा, तब तक हम उसकी मदद करते रहेंगे तो मैं आप सबको बधाई देता हूं, जो इस महापौर दंगल में हमारे पहलवान को एक अच्छा मंच उपलब्ध कराया।
ये भी पढ़े- 'तेरी गाली सुनी और तुझे ले रहा हूं', संजय शुक्ला से ऐसा क्यों बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications