'तेरी गाली सुनी और तुझे ले रहा हूं', संजय शुक्ला से ऐसा क्यों बोले कैलाश विजयवर्गीय

MP में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। कांग्रेस से बीजेपी में जाने वाले नेताओं में इंदौर से पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी शामिल है, जहां दोनों ही दिग्गज नेताओं ने राजधानी भोपाल स्थित कार्यालय में बीजेपी का दामन थाम लिया।

इधर, अब पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूर्व विधायक संजय शुक्ला के गले में बीजेपी का दुपट्टा डाल उनसे कुछ कहते सुनाई पड़ रहे हैं।

Indore

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की विधानसभा एक से पूर्व विधायक संजय शुक्ला को गले में बीजेपी का दुपट्टा डालते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला को कह रहे हैं कि, 'तेरी गाली सुनी और तेरे को ले रहा हूं'। वहीं इसके बाद विजयवर्गीय की बात सुन संजय शुक्ला और अन्य नेता हंस रहे हैं। बहरहाल, वन इंडिया हिंदी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया है। वहीं सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी BJP में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगाया करारा झटका निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए चिंता साबित होगा।

पूर्व विधायक संजय शुक्ला को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का कट्टर समर्थक माना जाता है। यही कारण है कि, संजय शुक्ला ने अपने नेता सुरेश पचौरी के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के बीच पारिवारिक रिश्ते भी हैं। यही कारण रहा की संजय शुक्ला अपने साथ विशाल पटेल को भी बीजेपी में ले गए हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: आखिर क्यों?, संजय शुक्ला ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, खुद बताई राज की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+