Indore News: कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय बम को दिया शंकर लालवानी की जीत का श्रेय, कही ये बात

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने लगभग 11 लाख वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। लालवानी की रिकॉर्ड जीत के बाद अब सियासत का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है।

मतगणना के दूसरे दिन शहर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां एक ऐसे ही कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदौर से BJP को मिली रिकॉर्ड जीत का श्रेय अक्षय कांति बम को दिया है।

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की, इंदौर को जो पौने 12 लाख वोटों की जीत मिली है, उसमें अक्षय जी का बहुत साहसिक निर्णय था, तालियां बजाकर उनका स्वागत करें, शंकर लालवानी इतनी बड़ी लीड से जीते हैं कि, अब इसे कोई तोड़ नहीं सकता। इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं सकता। इसका श्रेय अक्षय जी को ही है।

बता दें, इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान से पहले ही नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया था, जहां इसके बाद BJP का मुकाबला कांग्रेस से ना होते हुए क्षेत्रीय राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ था। वहीं इस मुकाबले को BJP ने लगभग 12 लाख वोटों से जीत लिया है।

देशभर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतगणना संपन्न हुई है, जहां इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 12 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। वहीं अबकी बार इंदौर से NOTA ने खास रिकॉर्ड बनाया है, जहां NOTA को 2 लाख से ज्यादा मत मिल चुके हैं।

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मतगणना संपन्न हुई है। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में की गई है। मतगणना कार्य के लिए लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

ये भी पढ़े- Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत, लेकिन क्या मुस्लिम नहीं साथ?, NOTA ने चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+