MP news: बेरोजगार युवाओं को विदेश में JOB दिलाएगी सरकार, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को जापान में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना अंतर्गत जिले के पिछड़ा वर्ग के युवाओं से आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किये गये है।

रोजगार के लिए भेजा जापान
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक संचालक टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना अंतर्गत चयनित युवाओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत जापान में नियोक्ता की मांग अनुसार विभिन्न ट्रेडर्स में 03 से 05 वर्ष के लिए रोजगार हेतु जापान भेजा जायेगा। प्रशिक्षण शुल्क प्रति प्रशिक्षणार्थी अनुमानित 02 लाख रुपये है। जिसमें से लगभग 50 प्रतिशत राशि आवेदक को वहन करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
रोजगार को लेकर सराहनीय पहल
बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: अमरनाथ में बजा सफाई का डमरु, इंदौरियों की टीम ने दिखाया स्वच्छता का जज्बा












Click it and Unblock the Notifications