Indore news: अमरनाथ में बजा सफाई का डमरु, इंदौरियों की टीम ने दिखाया स्वच्छता का जज्बा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता में सांतवा आसमान छूने के लिए तैयार है, जहां इसी के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, इंदौर युवाओं की टीम अमरनाथ में भी स्वच्छता का डंका बजा रही है, जहां अमरनाथ में ये टीम नाम सिर्फ लंगर लगाकर लोगों की सेवा का काम कर रही है, अपितु प्रकृति की सेवा का काम भी किया जा रहा है।
इंदौर स्वाहा की टीम की ओर से इंदौर वाले के नाम से अमरनाथ पर लगाए गया लंगर का पंडाल पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित है। साथ ही इस पंडाल में जीरो वेस्ट मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए गीला और सूखा कचरे का अलग-अलग मैनेजमेंट किया जा रहा है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कही ये बात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की, इंदौर की स्वच्छता का डमरु भगवान भोलेनाथ अमरनाथ के चरणों में भी बज रहा है। इंदौर स्वाहा की टीम अमरनाथ की यात्रा में इंदौर वाले के नाम से अपना लंगर लगाकर डेरा लगाकर बैठी हुई है, लोगों की सेवा भी कर रही है, और पर्यावरण की सेवा भी कर रही है। सोलर एनर्जी से लंगर चल रहा है। लंगर की एनर्जी की व्यवस्था हो रही है। उसी प्रकार से वहां आने वाले लोग जो गिला और सूखा कचरा कर रहे हैं, उसको जीरो वेस्ट करने का काम अमरनाथ यात्रा इंदौर के प्रयास से जीरो वेस्ट हो इसको लेकर स्वाहा की टीम काम कर रही है। मैं उस पूरी टीम को बधाई देता हूं। शुभकामनाएं देता हूं। गीले कचरे से जो खाद बन रही है, उसको वहीं बनाकर लोगों को दी जा रही है।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर कई मामलों में नंबर वन है, स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Indore प्रशासन की तैयारी से खुश हुए CM Shivraj, तारीफ में कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications