Job : MP के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेंगे नौकरी के अवसर

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, आगामी 4 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन देवास जिले में किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने की तैयारी की गई है। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक कंपनियों को आमंत्रित करें तथा इन कंपनियों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने दिनांक 04 नवंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए।

indore

बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

बैठक में डीएफओ पीएन मिश्रा, एडीएम महेंद्र सिंह कवचे, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के अधिकारी, आर्टिशन कंपनी के प्रबंधक सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर शुक्ला ने निर्देश दिए कि रोजगार मेले का आयोजन अच्छे से करें। इसमें देवास में प्रारंभ हुई नई कंपनियों को भी आमंत्रित करें। साथ ही पूर्व के रोजगार मेले के माध्यम से जिन्हें रोजगार मिला है उन्हें भी आमंत्रित करें। रोजगार मेले का अच्छे से प्रचार प्रसार करें और मेले में युवाओं को रोजगार प्रदान हों इसे पहली प्राथमिकता में रखें। कलेक्टर शुक्ला ने निर्देश दिए कि रोजगार मेले में प्रायवेट कंपनियों में नियुक्ति उपरांत नियुक्ति पत्र प्रदान करें।

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन देवास में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+