Indore: 'पुलिस कार्रवाई करे, वरना...', कुछ इस तरह BJP से बदला लेंगे जीतू पटवारी

मध्यप्रदेश के इंदौर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी और कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले के विरोध इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया गया।

इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, मैं बहुत विनम्रता से कमिश्नर को कह रहा हूं, निष्पक्षता से कार्य करें! इंदौर के कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने वाले गुंडों पर कार्रवाई करें! अन्यथा, हम भी BJP के इंदौर कार्यालय का घेराव करेंगे!

Indore

कुछ ऐसा था पूरा मामला

भाजयुमो कार्यकर्ता जब विरोध- प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे तो भाजयुमो कार्यकर्ताओं का सामना कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच लंबी चली बहस के दौरान विवाद की स्थिति बन गई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज करवाया था। वहीं बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने बीच बचाव कर भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया था। थोड़ी देर के लिए कांग्रेस कार्यालय पर गहमागहमी की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने सक्रियता के साथ सुलझाया था।

कांग्रेस और BJYM कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

मध्यप्रदेश के इंदौर में विपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा संविधान का अपमान करने एवं संसद के बाहर भाजपा के सांसदों के साथ अभद्र व्यहार करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा इंदौर महानगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया था, जिसमें समस्त भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने राहुल गांधी द्वार संविधान का अपमान करने पर लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने की मांग की थी, साथ ही कहा था कि, संविधान का अपमान भारतीय जनता पार्टी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये भी पढ़े- Indore: कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका, जमकर हुआ हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+