Indore: कांग्रेस कार्यालय घेरने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका, जमकर हुआ हंगामा
मध्यप्रदेश के इंदौर में विपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा संविधान का अपमान करने एवं संसद के बाहर भाजपा के सांसदों के साथ अभद्र व्यहार करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा इंदौर महानगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।
जिसमें समस्त भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने राहुल गांधी द्वार संविधान का अपमान करने पर लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने की मांग की साथ ही कहा कि, संविधान का अपमान भारतीय जनता पार्टी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही करेगी।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
भाजयुमो कार्यकर्ता जब विरोध-प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो भाजयुमो कार्यकर्ताओं का सामना कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच लंबी चली बहस के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज करवाया। वहीं बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल ने बीच बचाव कर भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। थोड़ी देर के लिए कांग्रेस कार्यालय पर गहमागहमी की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने सक्रियता के साथ सुलझाया। इस दौरान भाजयुमो और कांग्रेस दोनों ही दल के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए थे.
आमने-सामने हुए कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबिक, लंबे चले विरोध-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यालय के आसपास तोड़फोड़ की सूचना मिल रही थी, जहां भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने होने पर दोनों ही पक्ष के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर नारेबाजी करते हुए जुबानी हमला किया। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, और दोनों पक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी इसके बाद मामला शांत हुआ। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में विपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा संविधान का अपमान करने एवं संसद के बाहर भाजपा के सांसदों के साथ अभद्र व्यहार करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा इंदौर महानगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।
ये भी पढ़े- Indore: डोनाल्ड ट्रंप ने महापौर से किया चौराहा सुधारने का निवेदन, कांग्रेस का अनोखा विरोध-प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications