Indore news: नगर निगम में Internship with mayor का आगाज, 350 छात्रों ने शुरू किया कामकाज
इंदौर नगर निगम में इंटर्नशिप विद् मेयर की विधिवत शुरुआत हो चुकी है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंटर्नशिप विद् मेयर की नींव रखी है।

Recommended Video

राष्ट्र एवं विश्व की प्रगति का आधार युवा हैं। युवाशक्ति अपने नवाचारों, दृढ़-संकल्प एवं सामर्थ्य से देश एवं विश्व को विकास के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंटर्नशिप विद् मेयर की नींव रखी है। इंदौर नगर निगम में इंटर्नशिप विद् मेयर की विधिवत शुरुआत हो चुकी है, योजना में चयनित युवाओं से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चर्चा कर इंदौर नगर पालिक निगम से जुड़कर विभिन्न नवाचारों को आत्मसात करने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
महापौर ने कही ये बात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंटर्नशिप विद् मेयर इंदौर के युवाओं को गवर्मेंट के काम के,गवर्नेंस के काम के साथ ही अपनी अपनी फ़ील्ड के काम का अनुभव दिलाने की दृष्टि से उनके यूनिक आइडिया लेने की दृष्टि से इसकी शुरूआत की गई है, जिसमें स्टूडेंट्स ने अलग-अलग डिपार्टमेंट में जाकर अपना कार्य अनुभव लेना शुरू कर दिया है, यह बहुत ही अनूठा और स्टूडेंट्स को एक नया एक्पीरियंस देगा साथ ही हमें भी इनोवेटिव आईडिया मिलेंगे। इंटर्नशिप विथ मेयर के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने नये विचार व नवाचार नगर विकास के संबंध में जनहित में सांझा कर सकेंगे। इस प्रकार इस योजना से विद्यार्थियों को नगर निगम के विभिन्न विभागों के अनुभव का लाभ हो सकेगा, दूसरी ओर उनके नये विचार व नवाचार नगर निगम के विभागों को प्राप्त हो सकेंगे।
अलग-अलग विभागों में होगी नियुक्ति
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंटर्नशिप विथ मेयर के तहत इंदौर नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नगर निगम इंदौर के 42 हेडस या विभाग में से किसी एक विभाग में उस विभाग के अनुभवी एवं योग्य अधिकारी या कर्मचारी के सानिध्य में अपने रूचि अनुसार एक निश्चित समय के लिये कुछ सिखने एवं अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। ज्ञात हो कि योजना के तहत अब तक सात हज़ार से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन छात्रों के द्वारा किए जा चुके है जिसमे पंद्रहसो छात्रों की स्क्रूटनी कर उसने से 350 छात्रों को चयनित किया गया है, जो नगर निगम, स्मार्ट सिटी, एआईसीटीएसएल सहित चालीस विभागों में अगले 45 दिनों तक अनुभव लेंगे।
ये भी पढ़े- Dewas news: जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को आया स्वास्थ्य मंत्री का वीडियो कॉल, हुई ये बात
-
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
मध्य प्रदेश के गुना में चौंकाने वाला मामला, मुर्दाघर में पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, भागकर बचाई जान -
भोपाल स्लॉटर हाउस गोमांस मामला: असलम कुरैशी को जमानत मिलते ही रिहा, लेकिन बाहर निकलते ही दोबारा गिरफ्तार -
MP News: मध्य प्रदेश में सोना-चांदी हुआ सस्ता, 9 हजार तक गिरा गोल्ड, चांदी में बड़ी गिरावट -
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, ‘विंध कोठी कनेक्शन’ की जांच की मांग -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
मोनालिसा केस’ में कैसे हुई सियासी एंट्री, भाजपा विधायकों ने उठाए ये बड़े सवाल, जांच की मांग तेज -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस












Click it and Unblock the Notifications