Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

International yoga day पर kailash vijayvargiya ने किया योगाभ्यास, दिया ये खास संदेश

International yoga day पर देश भर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शामिल होकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी योगाभ्यास किया।

योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहर वासी योग अभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां सभी ने एक साथ योगासन कर निरोगी रहने का संदेश दिया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने योग को विश्व भर में नई पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

indore

कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

योगाभ्यास कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मैं मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि, उन्होंने पूरी दुनिया के बारे में सोचा। हमारे यहां वेद की ऋचाओं में है कि वसुदेव कुटुंबकम, सारा विश्व एक परिवार है, तो उस परिवार के मुखिया होने के नाते उन्होंने योग को सारी दुनिया में फैलाया है। लगभग 100 से अधिक देशों में लगभग 30 करोड़ से अधिक लोग योग से जुड़े हुए हैं। अगर हमारे देश में हम 140 करोड़ लोगों के बीच में योग को फैला दें तो आधे अस्पताल बंद हो जाएंगे।

योग हमारे उद्देश्य को पूरा करता है

इसी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, बचपन से ही यदि व्यक्ति प्राणायाम योग ये सब कुछ करता रहे तो वह कभी भी बीमार नहीं हो सकता। इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। इससे सिर्फ शरीर ठीक नहीं होता, मन विचार और आत्मा चारों की पवित्रता के लिए योग बहुत जरूरी है। योग के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह ईश्वर से भी मिलता है हमें। हमारे जीवन का अंतिम लक्ष्य यही है कि ईश्वर से मिले, ये हमारे जीवन के अंतिम उद्देश्य को पूरा करता है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शामिल होकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी योगाभ्यास किया।

ये भी पढ़े- International yoga day की तैयारी, MP के 51 जिलों के पुरातत्व स्थलों पर होगा सामूहिक योग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+