Indore News: पत्नी के चरित्र पर हुआ शक, बेटी को किसी और की बताकर हौज में डुबोया
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बच्ची की मौत का मामला सामने आया है, जहां बच्ची के पिता ने ही बच्ची को हौज में डूबा कर मौत दे दी। बच्ची का पिता लूट के मामले में जेल से छुटकारा आया था, जहां जेल से छूटकर आते ही उसका पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने देर रात बच्ची को पानी की हौज में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बच्ची का पिता उसकी मां पर चरित्र शंका करता था। इसी की चलते वह बच्ची को अपना नहीं मानता था। संभवत: इसी के चलते उसने बच्ची को पानी से भरी हौज में डाल दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता खजराना गणेश मंदिर परिसर में दूर्वा और फूल बेचने का काम करते हैं। इसी के चलते बच्ची उनके पास रहती है। बच्ची देर रात को मां के पास सोई हुई थी। उसी वक्त पिता ने उसे वहां से उठाकर पास में बनी पानी की हौज में डाल दिया, जहां बच्ची की मौत हो गई। वहीं सुबह उठते ही माता-पिता बच्ची को ढूंढने का नाटक करते रहे, इसके बाद वह बच्ची को हौज से निकालकर लाए। वहीं इसके बाद दोनों ने षडयंत्र पूर्वक किसी अन्य व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए उसे इसके लिए दोषी बताया। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।
जानकारी के मुताबिक बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच आपस में विवाद होते थे, जहां पति, बच्ची को अपना नहीं मानता था। उसे लगता था कि, यह बच्ची किसी और की है। इसी के चलते वह लगातार पत्नी से विवाद करता था, और बच्ची को अलग रखने के लिए मजबूर करता था, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। वहीं देर रात यह विवाद बढ़ गया जिसके बाद पति ने बच्ची को उठाकर हौज में डाल दिया। वहीं बच्चों की मौत हो गई।
ये भी पढ़े- Indore News: पॉश कॉलोनी में गार्ड से हुआ विवाद, नशे में युवक ने किया फायर












Click it and Unblock the Notifications