Indore News: पॉश कॉलोनी में गार्ड से हुआ विवाद, नशे में युवक ने किया फायर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सिल्वर स्प्रिंग फेस टू में रहने वाले रहवासी ने हवाई फायर कर दिया है, जिसके चलते पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने जिस बंदूक के साथ फायरिंग की है, उसे जप्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी में रहने वाले युवक का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नशे में युवक ने बंदूक निकालकर गोली चला दी। वहीं गोली चलते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, युवक किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है।

Indore

जानकारी के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में आने वाली सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में देर रात घटनाक्रम घटित हुआ है, जहां कॉलोनी में रहने वाले युवक का किसी बात को लेकर गार्ड से विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर हवाई फायर कर दिए। यह पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसके बाद रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से लाइसेंस बंदूक भी जप्त की है। बताया जा रहा है की, आरोपी पूर्व विधायक से जुड़ा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में देर रात घटनाक्रम घटित हुआ है, जहां युवक का किसी बात को लेकर गार्ड से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि, युवक ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर गार्ड पर फायर कर दिए। पुलिस का कहना है कि, युवा नशे में दूत था, जिसके चलते उसने इस तरह के घटनाक्रम को अंजाम दिया है। उधर, पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: मदद की आड़ में पति के दोस्त ने किया गलत काम, वायरल किए फोटो और वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+