Indore weather news: अगले 24 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?
मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून की एक्टिविटी देखने मिल रही है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में भी बादल छाए हुए हैं, तो वहीं गुरुवार को दिनभर भारी बारिश का दौर जारी रहा। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 1 जुलाई के बाद बारिश की रफ्तार थमेगी।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 जुलाई से बारिश के थमने की संभावना है, जहां 1 जुलाई तक हल्की और भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं 1 जुलाई के बाद कुछ समय तक बारिश थमने के बाद एक बार फिर कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है.

कुछ ऐसा है मौसम का अनुमान
मालवा-निमाड़ अंचल में लगातार जारी भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर आने लगी है, तो वहीं किसानों के चेहरे भी मुस्कुराने लगे हैं, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने अपनी बुआई शुरू कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, आगामी 1 जुलाई से बारिश का दौर थम जाएगा, जो एक दो दिनों तक थमा हुआ रहेगा। वहीं इसके बाद एक बार फिर से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 1 जुलाई तक रिमझिम बारिश का दौर देखने मिल सकता है, जहां कुछ जगह तेज तो वहीं कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है।
लो प्रेशर सिस्टम बना
मानसून की एंट्री के बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते बदले मौसम के मिजाज का असर अब पूरे प्रदेश पर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मालवा अंचल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, अलीराजपुर खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी रहा जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां लो प्रेशर सिस्टम के चलते हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने मिल सकता है। उधर, मानसून से पहले हो रही प्री मानसून बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है।
ये भी पढ़े- Khargone को करोड़ों के विकासकार्यों सौगात देंगे CM Shivraj, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications