Indore weather news: इंदौर में जलप्रलय, 24 घंटे में 12 इंच बारिश से बिगड़े हालात
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां बीते 24 घंटे में 12 इंच बारिश से हालात बिगड़े हुए नजर आ रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां इंदौर और आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इंदौर में बीते 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते निचली बस्तियों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। इधर, लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन के आला अधिकारियों ने मैदान संभाल लिया है, जहां निचली बस्तियों में राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश
शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर नजर आ रहे हैं, जहां नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उधर, तालाबों का जल स्तर भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। भारी बारिश को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमों ने मैदान संभाल लिया है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर इलैया राजा टी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन के साथ ही सहयोगी संस्थाओं ने निचली बस्तियों में फंसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्थाएं की हैं।
सड़कों पर जलजमाव की स्थिति
शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है, जहां शहर के बीआरटीएस कॉरिडोर, सुपर कॉरिडोर समेत अलग-अलग स्थान पर पानी भर गया। सड़कों पर जल जमाव होने के चलते वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में फंस गए। इसी के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मैदान संभाल लिया, जहां सभी क्षेत्रों की विधायक और पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में दौरा करते नजर आए। इधर, बारिश के चलते कहीं कार पानी में फंस गई तो कहीं ई-रिक्शा के फंसने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।
ये भी पढ़े- MP Weather News: इंदौर और उज्जैन में बाढ़ जैसे हालात, 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications