Indore weather news: इंदौर में भारी बारिश का अलर्ट, 2 दिनों तक ऐसे ही बरसते रहेंगे बादल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ भारी बारिश का सिलसिला शनिवार के दोपहर तक जारी है जहां लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं तो वहीं निचली बस्तियों में भी पानी भर चुका है लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो स्ट्रांग सिस्टम बन जाने के कारण अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जहां शनिवार को दिनभर बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा, तो वहीं रविवार को भी भारी बारिश शहर में हो सकती है। इधर, मौसम विभाग की ओर से इंदौर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
कृषि महाविद्यालय इंदौर के मौसम वैज्ञानिक रणजीत वानखेड़े ने बताया कि, शनिवार और रविवार को इंदौर में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इंदौर के आसपास देवास उज्जैन समेत अलग-अलग जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में पिछले 24 घंटे में साढ़े 6 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, तो वहीं निरंतर बारिश का सिलसिला जारी है। इंदौर में अब तक 37 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बता दें की इंदौर में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार दोपहर तक जारी रहा, जहां रुक-रुक कर बारिश होती रही।
बारिश से बिगड़े हालात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां पिछले 61 सालों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। इंदौर में बीते 24 घंटे में लगभग 7 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है, लगातार हो रही बारिश के चलते यशवंत सागर डैम भर चुका है, जहां डैम के दो गेट खोल दिए गए हैं। वहीं महू में देर रात कर बहने का मामला भी सामने आया था, जिसमें पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा भी सवार था। वहीं स्थानीय लोगों ने कार सवार लोगों का रेस्क्यू कर लिया। इधर, महू से ही सुबह एक बार फिर कार बहने का मामला सामने आया है जिसमें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications