Indore weather news : दीवाली होते ही बदल गया मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं ने दी दस्तक
दीपावली का पर्व संपन्न होते ही मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है, जहां अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगा है, लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही संभावनाओं के आधार पर माना जाए तो आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिसके चलते ठंड बढ़ने की संभावना है। उधर, तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है जहां आने वाले दिनों में यह अहसास, और भी बढ़ता चला जाएगा।

धीरे-धीरे मौसम बदल रहा
मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है, जहां लगातार भारी बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड की दस्तक मध्यप्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी जिले जिनमें मुख्य रुप से राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम इलाकों में अब गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आमतौर पर गुलाबी ठंड की दस्तक दीपावली के बाद से मानी जाती है, लेकिन अबकी बार दीपावली होते ही गुलाबी ठंड ने प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है।

तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट
राजधानी भोपाल समेत कुछ हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां पारा सामान्य से 3 डिग्री नीचे जा चुका है। इंदौर में भी लगभग यही स्थिति नजर आ रही है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट कम होने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में नमी खत्म हो चुकी है, जिसके चलते अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मालवा निमाड़ में भी ठंड की दस्तक
ठंड के लिए अलग पहचान रखने वाले मालवा निमाड़ अंचल में भी अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है, जहां गुलाबी ठंड की दस्तक होने के बाद अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज होने का सिलसिला जारी रहेगा, जहां इसी तरह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में भी इसी तरह की स्थिति नजर आ रही है, जहां गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही ठंड लगातार बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications