Indore Weather: क्या इंदौर को बारिश के लिए करना होगा इंतजार?, मौसम वैज्ञानिक के संकेत ने चौंकाया
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मानसून एक्टिव है, जहां लगातार भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर संभाग में बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं इंदौर संभाग में फिलहाल बारिश का इंतजार किया जा रहा है। जहां, छिटपुट बारिश जारी है, लेकिन मूसलाधार बारिश का इंतजार है।
मौसम वैज्ञानिक की माने तो मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव है, लेकिन इंदौर को अच्छी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, जिसके पीछे की वजह फिलहाल मानसून की एक्टिविटी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में होना है। वहीं आने वाले दिनों में इंदौर में भी मानसून की एक्टिविटी दिखाई देगी, जिसके चलते अच्छी खासी बारिश देखने मिलेगी।

मध्यप्रदेश में मानसून अपना असर दिखा रहा है, जहां पूरे प्रदेश को मानसून ने अपने आगोश में ले लिया है, बावजूद इसके इंदौर समेत आसपास के जिलों को भारी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। आलम यह है की, बारिश ना होने से उमस अपना असर दिखा रही है, जिसके चलते लोग परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से भोपाल और ग्वालियर समेत अलग-अलग संभागों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, इंदौर समेत आसपास के जिलों में बारिश का इंतजार लंबा होता चला जा रहा है। वहीं बारिश ना होने से उमस लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों झमाझम बारिश का सिलसिला जारी था, जहां अब पिछले 2-3 दिनों से बारिश का सिलसिला थमा हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते अब गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं, जहां लगातार बढ़ती गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: मानसून को लेकर आया अपडेट, इन दिन से होगी मूसलाधार बारिश












Click it and Unblock the Notifications