Indore Weather: इंदौर में कब होगी झमाझम बारिश?, सामने आई ये तारीख
Indore Weather: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं इंदौर संभाग के साथ-साथ इंदौर जिले में भी झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जहां अब तक झमाझम बारिश का दौर शहर में देखने नहीं मिला है।
इंदौर में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब जिले में बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां बारिश का सिलसिला थमने के बाद अब धूप खिलने लगी है। इस बीच मौसम वैज्ञानिक की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मौसम विभाग ने 19 अगस्त के बाद एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वर्तमान में दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में मानसून का सिस्टम एक्टिव हुआ है, जहां इस सिस्टम का असर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों पर भी देखने मिलेगा। मानसून के एक्टिव हुए सिस्टम के चलते रीवा और शहडोल समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश देखने मिल सकती है, तो वहीं इंदौर और उज्जैन समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर दिखने मिल सकता है। इसके बाद अब एक बार फिर इंदौर संभाग में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश में मौसम साफ नजर आ रहा है, लेकिन जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जहां मौसम वैज्ञानिकों ने गुरूवार और शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी और मध्यम बारिश को लेकर संभावनाएं जताई हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रीवा, चंबल और ग्वालियर संभाग में भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है, तो वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग में हल्की और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन दिनों राजस्थान और दिल्ली में बारिश का सिस्टम बना हुआ है, जहां अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मध्यप्रदेश में बारिश करवाएगी।
ये भी पढ़े- MP Weather: लंबे ब्रेक के बाद एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश












Click it and Unblock the Notifications