Indore Accident: CM Shivraj और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जताया दुख, लिखी ये बात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसे पर सीएम शिवराज और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताया है.

Recommended Video

इंदौर में देर शाम बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके चलते लगभग 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, तो वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटनाक्रम शहर के बाणगंगा इलाके में घटित हुआ, जब देर शाम क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके चलते लगभग 4 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है, तो वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
सीएम और गृह मंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में नागरिकों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। प्रदेश के गृहमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, इंदौर क्रेन हादसे में अनमोल जिंदगियों के हताहत होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है, और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। काल-कवलित हुए लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, अक्सर बस चालकों द्वारा दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में कई बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इतना ही नहीं शहर की अलग-अलग सड़कों पर आए दिन बस चालक तेज रफ्तार में बस चलाते हैं, और एक-दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में कई लोगों की जान ले बैठते हैं।
ये भी पढ़े- Indore में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications