इंदौर को मिली बड़ी सौगात, एयरपोर्ट की तरह अत्याधुनिक बनेगा रेलवे स्टेशन

इंदौर, 19 अप्रैल: स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर को फिर एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जहां अब इंदौर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक रूप देने की कवायद तेज हो चुकी है. इंदौर रेलवे स्टेशन अब जल्द ही एयरपोर्ट की तरह नए स्वरूप में नजर आएगा, जिसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी. सांसद शंकर लालवानी ने इस विषय को लेकर हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी, जिसके बाद अब इंदौर रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

indore

अत्याधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा रेलवे स्टेशन

एयरपोर्ट की तरह बनने वाले इंदौर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा. रेलवे स्टेशन अगले 50 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा. रेलवे स्टेशन में मॉल, होटल, पार्किंग जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. वहीं इस अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के बन जाने के बाद इंदौर के विकास को जहां रफ्तार मिलेगी, तो वहीं आर्थिक तौर पर भी इंदौर गति पकड़ेगा.

जल्द बनकर तैयार होगा रेलवे स्टेशन

अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाए इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है. इसी के चलते अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन को 3 साल में बनाने का लक्ष्य रखा है. रेलवे स्टेशन को बनाने में 2 हजार करोड़ से ज्यादा की अनुमानित लागत लगेगी. इंदौर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने की तैयारी पिछले कई दिनों से जारी थी, जहां अब जल्द ही इंदौर का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह नए स्वरूप में नजर आएगा.

आसपास के जिलेवासियों को भी मिलेगी सुविधा

इंदौर रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक बन जाने से आसपास के जिले वासियों को भी सुविधा मिलेगी. प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के कारण इंदौर में रेल मार्ग से आने वाले लोगों की संख्या काफी तादाद में है, जहां अब अत्याधुनिक स्टेशन बन जाने के बाद लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. वही इंदौर की लगातार बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भी अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन बेहद आवश्यक है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+