MP news: पति से अलग रह रही महिला को प्रेम जाल में फंसाया, बेटे को मारने की धमकी देकर गलत काम किया

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पति से अलग रह रही महिला को प्रेमजाल में फंसाया, और फिर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी महिला पर जबरन शादी कर धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बना रहा था, वहीं शादी ना करने पर आरोपी ने महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी भी दे डाली थी।

पीड़ित महिला की पहचान आरोपी से काम के दौरान हुई थी, जहां महिला बीते कई सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। महिला का एक बेटा भी है, जहां महिला और बेटा दोनों साथ रहते थे। इस दौरान आरोपी कई बार महिला के घर आता था, और महिला के साथ जबरन संबंध बनाता था। वहीं विरोध करने पर आरोपी महिला को और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देता था।

indore

कुछ ऐसा है मामला

पीड़िता ने पुलिस को बताया की, आरोपी उसके साथ काम करता था, काम के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई, वहीं जब आरोपी को पता चला की महिला अपने पति से अलग अपने बेटे के साथ रहती है, तो आरोपी ने मौका पाकर महिला के साथ संबंध बना लिए, जहां आरोपी ने महिला के साथ फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिन्हें दिखा कर आरोपी महिला को ब्लैकमेल करता था और बार-बार बगैर महिला की अनुमति के संबंध बनाता था। इधर, आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, उस वक्त महिला के घर में अज्ञात बदमाशों ने आग भी लगा दी थी।

पत्नी बनकर रहने का डाला दबाव

आरोपी की लगातार बढ़ती हरकतों से महिला परेशान रहने लगी थी, जहां आरोपी महिला को पत्नी बनाकर रखने का दबाव में डालता था। महिला ने पुलिस को बताया कि, आरोपी उसे जबरदस्ती खजराना इलाके में अपने घर ले जाता था। आरोपी ने उसके साथ कई बार मर्जी के खिलाफ जाकर संबंध बनाए। महिला ने बताया की, विरोध करने पर आरोपी उसके वीडियो ओर फोटो मोबाइल में दिखाता था, और उन्हें वायरल करने की धमकी देता। इधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े- Indore news: पुलिसकर्मी पर चाकू चलाने वालों को मिली सजा, पुलिस ने निकाली बदमाशों की अकड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+