Indore : पुलिस को देखते ही बदल जाती थी कार की नंबर प्लेट, कुछ इस तरह चैकिंग में हुआ पर्दाफाश

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंका देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां रात्रिगश्त में पुलिस ने एक ऐसी कार पकड़ी है, जिसकी नंबर प्लेट दो तरीकों से उपयोग में लाई जाति थी, सामान्य उपयोग के दौरान इस नंबर प्लेट में नंबर दिखाई देते थे, तो वहीं पुलिस की चैकिंग या अन्य कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट को पलट दिया जाता था, जहां इस पर नंबर प्लेट की जगह सांसद प्रतिनिधि दिखाई देता था। वहीं यह मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरानी में पड़ गई। पुलिस ने अब वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दअरसल, नाइट कल्चर और पब कल्चर के खिलाफ उठी आवाज के बाद अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस लगातार सघन चैकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान शराब के नशे में धुत वाहन चला रहा सांसद प्रतिनिधि पुलिस के हत्थे चढ़ा, जहां वाहन चालक कार में सुपर मास्टर नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। इस नंबर प्लेट की खासियत थी की यह पुलिस को देखते ही नंबर प्लेट को नेम प्लेट बना लेता था और फिर इस प्लेट पर नंबर की जगह सांसद प्रतिनिधि लिखा होना दिखाई देता था। इस तरह की प्लेट का उपयोग चालक की ओर से शहर में प्रभाव और टोल के पैसे बचाने के लिए किया जाता था।

नशे की हालत में था चालक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, रात्रि गश्त के दौरान इस कार को पकड़ा गया है, जहां चालक की जांच करने पर वह नशे की हालात में पाया गया। साथ ही गाड़ी की नंबर प्लेट का भी दुरूपयोग किया जा रहा था। उधर, पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। शहर में इससे पहले भी इस तरह के अलग- अलग मामले सामने आ चुके हैं, जहां पुलिस से बचाव के लिए वाहन चालक गलत नेम प्लेट और हूटर जैसे संसाधनों का दुरूपयोग करते हैं, इतना ही नहीं अक्सर पुलिस, प्रेस और अन्य पदों का परिचय लिखकर भी पुलिस कार्रवाई से बचने के मामले सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+