मासूम बेटी को कार में बंद कर डॉक्टर के पास गए माता-पिता, लोगों ने यूं बचाई बच्ची की जान

indore news , इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दम्पती की लापरवाही सामने आई है। वे अपनी ढाई साल की बच्ची को कार में ही बंद करके चले गए, जिससे बच्ची की जान पर बन आई। आस-पास के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने लॉक तोड़कर बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया।

indore Parents locked Daughter in Car and Went to Doctor

दरअसल, शहर के विद्यापति बिल्डिंग में डॉक्टर को दिखाने पति-पत्नी कार में सवार होकर आए थे। इनके साथ ढाई साल की बेटी भी थी। कार को पार्किंग में लगाकर ये डॉक्टर के पास चले गए और बेटी को कार में ही छोड़ गए। थोड़ी देर बाद ही बच्ची का दम घुटने लगा तो वह रोने-चिल्लाने लगी। इस बीच किसी व्यक्ति की नजर उस पर पड़ गई।

indore Parents locked Daughter in Car and Went to Doctor

देखते ही देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी थी ऐसे में लोगों ने बिना कोई देरी किए तुरंत मैकेनिक को मौके पर बुलाया और कार का लॉक तब जाकर बच्ची को सकुशल बाहर निकाला जा सका।

मां-बाप ने मानी अपनी लापरवाही

तकरीबन 45 मिनट तक यह घटनाक्रम चला। बाद में मौके पर बच्ची के माता-पिता भी पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को कार में बंद करके चले जाने को अपनी लापरवाही माना और अपनी बेटी को बचाने वाले लोगों का धन्यवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+