MP News: एमपी के इस स्‍कूल में टीचर्स ने उतरवाए छात्राओं के कपड़े,वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से मर्यादा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में चेकिंग के नाम पर 10वी कक्षा के छात्रों के कपड़े उतरवाय जाने का आरोप लगा है। छात्रों ने जब इस बात की शिकायत प्रिंसिपल ने की तो उसने भी एक्शन लेने के बजाए बच्चियों को थप्पड़ मार दिया।

वही जब परिजनों को टीचर और प्रिंसिपल की इस ज्यादती का पता चला तो उन्होंने स्कूल में जाकर जमकर हंगामा किया। साथ ही बच्चियों के साथ की गई इस हरकत की शिकायत थाना मल्हार गंज में की गई। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Indore News Girls clothes were removed

बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के बड़ा गणपति स्थित शारदा कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल का है। जानकारी अनुसार शिक्षका को क्लास रूम में एक छात्रा के पास से मोबाइल फ़ोन मिला था। जिसके बाद आरोप शिक्षिका ने मोबाइल की तलाश के नाम पर नौ बच्चियों के कपड़े उतारकर तलाशी ली। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो टीचर ने उन्हें डराया और धमकाया। साथ ही तलाशी ना करवाने पर बच्चियों के वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी गई।

इस बात की शिकायत जब छात्राओं ने प्रिंसिपल सीमा से की तो उन्होंने एक्शन लेने की जगह बच्चियों को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद बच्चियों ने इस बात की जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद घरवाले बच्चियों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। टीचर के खिलाफ आवेदन किया लेकिन टीचर ने आवेदन लेने से भी मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने थाना मल्हार गंज में प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मल्हारगंग पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर एम धुर्वे ने कहा, 'शिकायत की जांच की जा रही है जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+