Indore News: शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने से फैली सनसनी, तनाव के बाद फोर्स तैनात
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। बुधवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर के सामने मांस के टुकड़े फेंक दिए। सूचना के बाद पुलिस बल पहुंचा है। मंदिर की सफाई करवा दी गई है। स्थिति अब सामान्य है।
घटना स्कीम नंबर 94 की है। यहां एक शिव मंदिर पर मांस के टुकड़े मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। जानकारी मिलते ही एसीपी आशीष पटेल और टीआई नीरज मेड़ा सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। चारों तरफ से बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं।

इस बीच तीन संदिग्ध युवकों का एक वीडियो वायरल हो गया था। इसमें तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर आते और मंदिर तरफ जाते दिखाई दिए। यह फेक वीडियो वायरल किया जा रहा था।
नीरज मेड़ा थाना प्रभारी ने जानकारी दी की वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज पुराना है। कुत्ते ने किसी शव के टुकड़े लाकर डाले हैं। संभवत: वे कहीं और से लाकर यहां खा रहे होंगे। किसी व्यक्ति के द्वारा यह कृत्य नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications