Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news : एक बॉयफ्रेंड से दुखी, तो एक परिवार से परेशान, तीसरी लड़की ने इन दोनों को देख खाया सल्फास

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भंवरकुआं थाना क्षेत्र के एक पार्क में तीन नाबालिग युवतियों ने सल्फास की गोली खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की, जिसमें से दो नाबालिग युवतियों की मौत हो चुकी है, वहीं तीसरी युवती का हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां एक लड़की का इलाज जारी है, तो वहीं दो लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि असलियत का पता चल सके।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरसअल, यह पूरा घटनाक्रम राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क का बताया जा रहा है, जहां एक नाबालिग बच्ची के बयान के बाद पूरी घटना भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के एक पार्क की बताई जा रही है, यहां तीन नाबालिग बच्चियों ने सल्फास की गोलियां खा कर आत्म हत्या की कोशिश की थी, जहां तीनों नाबालिग युवतियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से दो युवतियों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

इस कारण खाया जहर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, तीनों युवतियां मूलतः आष्टा के पास ग्रामीण इलाके की रहने वाली है। तीनों युवतियां सुबह बस से इंदौर पहुंची थी, जिसके बाद एक पार्क में जाकर सल्फास की गोली खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की थी। एक युवती ने बॉयफ्रेंड के बात ना करने को लेकर जहरीला पदार्थ खाया। वहीं एक ने अपने माता-पिता से घरेलू पारिवारिक विवाद के चलते खा लिया, और तीसरी युवती ने दोनों अपनी बेस्ट फ्रेंड की परेशानियों को देखते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों ही युवती आष्टा जिले के मॉडल स्कूल में पढ़ती है। एक युवती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हकीकत का पता चल सके फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+