Indore news: दिसंबर में होगी जोरदार बारिश, कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Indore Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम बदला-बदला सा नजर आ रहा है, जहां शनिवार की सुबह से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हल्की बारिश का दौर देखने मिल रहा है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बने सिस्टम के चलते बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है, जहां लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।
इंदौर में शनिवार की सुबह से हल्की बारिश का दौर देखने मिल रहा है तो वहीं धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और खरगोन जिलों में भी बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो रही है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 2 से 3 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां आगामी 8 से 9 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे, तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश होगी। वहीं 10 दिसंबर के बाद से बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आमतौर पर दिसंबर में वेदर डिस्टरबेंस आते हैं, यही कारण है कि, दिसंबर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।
MP में गिरने लगा तापमान
मध्य प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है, जहां दिन के तापमान की गिरावट में इंदौर ने कई शहरों को पीछे छोड़ दिया है। उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के चलते मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इधर, रात में सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है, तो वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: बारिश के साथ-साथ गिरेंगे ओले, कितने दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications