Indore news : इंदौर में नशे के खिलाफ मुहिम, लाखों की शराब जप्त

इंदौर जिले में शराब तथा अन्य मादक पदार्थों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय करने वालों तथा अवैध परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के दौरान 26 अक्टूबर को अपर कलेक्टर और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी राजेश राठौर के निर्देश पर आबकारी विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई दौरान अवैध परिवहन पर पौने दो लाख रूपये से अधिक मूल्य की शराब जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन भी जप्त किया गया।

indore

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई

आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी राजीव मुदगल ने बताया कि, मुहिम के दौरान 26 अक्टूबर 2022 को इंदौर जिले के आबकारी वृत्त भोई मोहल्ला में प्रभावी कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान एयरपोर्ट रोड पर एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जिस पर वाहन चालक एक काले बैग को पीठ पर लादे हुए जिसमें 2 पेटी देशी प्लेन शराब की रखी होना पाया गया। शराब के परिवहन के लिए उसके पास कोई पास-परमिट नहीं था। शराब का अवैध रूप परिवहन करते पाये हुए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर शराब एवं वाहन कब्जे में लिया गया। जिसका बाजार मूल्य एक लाख रूपये से अधिक है।

अन्य कार्रवाई में भी शराब बरामद

इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई आबकारी वृत्त मालवा मिल में भी की गई। इस क्षेत्र में गश्त के दौरान एयरपोर्ट मेन रोड पर आरोपी के हाथ में पकड़े थैले पर शंका होने पर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर एक पेटी कुल 50 पाव देशी मदिरा प्लेन के रखे पाए गये। आरोपी के कब्जे में अधिपत्य सीमा से अधिक शराब पाए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य पौने तीन हजार रूपये से अधिक है। जिले में अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+