Indore News: वॉटर टैक्स भरने पर मिलेगा बंपर छूट, कब शुरू होगी वन टाईम सेंटलमेंट योजना, जानिए
मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल व वर्षाकाल के साथ सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए महापौर सभाकक्ष में जलकार्य विभाग व सीवरेज विभाग की समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलु, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, जलप्रदाय विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल व वर्षाकाल के पूर्व निगम स्तर से की जाने वाले तैयारियो की समीक्षा करते हुए, जलकार्य व सीवरेज से संबंधित प्रकरणो व कार्यो की भी समीक्षा की गई। महापौर भार्गव ने कहा कि, पूर्व में शासन के निर्देशानुसार बकाया जलकर हेतु वन टाईम सेंटलमेंट योजना चलाई गई थी, जिसका जलकरदाताओ द्वारा अच्छा प्रतिसाद मिला था। इसी प्रकार से आगामी 31 मार्च 2025 के पूर्व निगम द्वारा 10 दिन के लिये पुनः वन टाईम सेंटलमेंट स्कीम चलाई जावेगी ताकि शेष रहे जलकरदाता इस स्कीम से लाभ उठा सके।
इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा आगामी 7 दिवस तक शहर में अवैध से वैध नल कनेक्शन हेतु चलाये जा रहे अभियान का लाभ उठाने के लिये नागरिको से अपील की गई। साथ ही शहर के ऐसे स्थान व क्षेत्र जहां पर पेयजल लाईन है, किंतु जल वितरण नही हो रहा है, ऐसे स्थानो पर शिविर लगाकर जल वितरण से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के भी निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा ग्रीष्मकाल के पूर्व शहर के हर वार्ड में हायडेंड निर्माण करने व शहर के समस्त 85 वार्डो में सीएनजी से ऑपरेट वॉटर टैंकर संचालन के संबंध में विभागीय अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही इंदौर शहर में मां नर्मदा के चौथे चरण की भी समीक्षा की गई तथा ग्रीष्मकाल के दौरान शहर के प्रमुख स्थानो पर प्याउ का निर्माण करने के संबंध में निर्देश दिये गये। इसके साथ ही शहर में चल रहे सीवरेज लाईन के कार्य को शीघ्र पूर्ण आवश्यकतानुसार रेस्टोरेशन कार्य को पूर्ण करने, नवीन पेयजल टंकियों से जल वितरण कार्य व वॉटर प्लस सर्वेक्षण के तहत किये जाने वाले कार्यो के संबंध में निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Indore News: दुकानों के बाहर अतिक्रमण, बाजारों में चला निगम का बुलडोजर, अब यहां होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications