Indore News: दुकानों के बाहर अतिक्रमण, बाजारों में चला निगम का बुलडोजर, अब यहां होगी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को भी सघन रूप से इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने जगह-जगह मुहिम चलाकर कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि के सहयोग से की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में यातायात में बाधक दुकानों के शेड, अतिक्रमण, ओटले और अन्य बाधाएं हटाई गई। फुटपाथ पर रखे सामान भी बड़ी मात्रा में जप्त किए गए। साथ ही तीन दुकाने भी सील की गई।

Indore

उक्त कार्रवाई अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया एवं अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। झोन क्रमांक 16 के अन्तर्गत कालानी नगर मेन रोड पर कुल 110 दुकानों के बाहर टीन शेड, ओटले और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यातायात के सुधार एवं सुगमता हेतु नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा दुकानों पर लगे हुए 15 टीन शेड, ओटले तथा फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

इसी तरह झोन क्रमांक 8 के अन्तर्गत भमोरी मेन रोड पर कुल 50 दुकानों के बाहर टीन शेड, ओटले और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। संयुक्त दल द्वारा दुकानों पर लगे हुए 12 टीन शेड, ओटले तथा फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों से अतिक्रमण पर 27 हजार रूपये का अर्थदण्ड कर चालानी कार्यवाही की गई। इसी तरह झोन-19 के अंतर्गत बंगाली चौराहे से कनाडिया रोड पर फुटपाथ पर किए कब्जे हटाने की कार्यवाही की गई। यह से भी बड़ी मात्रा में अतिक्रमण हटाये गये।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को भी सघन रूप से इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने जगह-जगह मुहिम चलाकर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े- Indore News: ट्रैफिक रोकने वाले अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अब इन बाजारों में होगा एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+