Indore News: सूखे नाले में क्रिकेट खेलने उतरे कमिश्नर, जमकर लगाए चौके-छक्के

स्वच्छता में सिरमौर इंदौर में स्वच्छता के नवाचार के क्रम में पीलिया खाल सुखे नाले में सुपर स्वच्छ क्रिकेट लीग 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें सैनीटेशन स्टाइकर्स वर्सेस स्वच्छ वॉरियर्स के मध्य हुआ।

मैत्री मैच में निगम प्रशासन की ओर से आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, झोनल अधिकारी एवं अन्य निगम अधिकारी सहित अन्य के मध्य स्वच्छ नाले में क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें निगम प्रशासन ने मीडिया की टीम को दिया 85 रन का लक्ष्य दिया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि भारत पारख एवं बड़ी संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे।

Indore

महापौर ने किया था निरीक्षण

मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रातः 7 पीलिया खाल नाला सफाई कार्य एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद भरत सिंह रघुवंशी, संध्या जायसवाल, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों के अंतर्गत पीलिया खाल नाले का निरीक्षण किया गया था।

विदित हो कि, पीलिया खाल नाले में वर्षा जल का संग्रहण होता था साथ ही यहां पर बड़ी मात्रा में गाद एवं गंदगी भी हो रही थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विगत दिनों पीलिया खाल नाले के निरीक्षण के दौरान नाले की सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिए गए थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पीलिया खाल सूखे नाले का निरीक्षण किया गया। नाले किनारे पिचिंग कार्य को तेजी से करते हुए, सूखे नाले में विभिन्न एक्टिविटी करवाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा पीलिया खाल के सूखे नाले में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित करने की भी मंशा जाहिर की गई।

महापौर भार्गव के निर्देशानुसार निगम द्वारा पीलिया खाल के नाले पर लगातार कार्य करते हुए गाद निकालने एवं सफाई का कार्य किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप पीलिया खाल नाला पूरी तरह से सूख चुका है, और नाले किनारे पिचिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Indore News: क्या है कचरा जिहाद?, जिस पर इंदौर में शुरू हुई सियासी बहस, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+