Indore News: क्या है कचरा जिहाद?, जिस पर इंदौर में शुरू हुई सियासी बहस, जानिए

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार आंठवी बार नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है, जहां इसे लेकर शहर में काम शुरू हो चुका है। वहीं शहर की गुलजार कॉलोनी से सड़क पर कचरा फेंकने का मामला सामने है, जहां इसके बाद अब शहर में कचरा जेहाद पर सियासत रफ्तार पकड़ रही है।

वहीं इसे लेकर BJP और कांग्रेस दोनों दल आमने-सामने नजर आ रहे हैं, जहां दोनों दल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

Indore

कहां से हुई बहस की शुरूआत?

इंदौर की गुलजार कॉलोनी में कुछ लोगों ने सड़क पर कचरा फेंक दिया, जिसके बाद उन लोगों ने नगर निगम की टीम के साथ अभद्रता की है। वहीं इन लोगों पर निगम की टीम ने एफआईआर दर्ज करवाई है, जहां इस मामले पर अब सियासत रफ्तार पकड़ रही है। BJP प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि, हमने लव जिहाद, थूक जिहाद और लैंड जिहाद देखे हैं, तो क्या गुलजार कॉलोनी से सामने आए मामले कचरा जिहाद की श्रेणी में आएंगे?, क्या कुछ इलाकों में लोग जानबूझकर ये चाहते हैं की शहर स्वच्छता में प्रथम नहीं आए। ये बड़ा गंभीर विषय है।

कहां जाकर थमेगी सियासी बहस?

BJP प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा की ओर से दिए गए बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि, हमारा शहर सफाई में अव्वल आए ये गौरव की बात है, किसी व्यक्ति को कचरा यहां-वहां फेंकने का अधिकार नहीं है और कोई अगर करता है तो उस पर चालानी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ वर्ग विशेष की कॉलोनियों में लोग अज्ञानता वश कचरा यहां-वहां फेंक देते हैं, उस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक रूप दे दिया है, उसे अब कचरा जिहाद का नाम दे रहे हैं। वे नहीं जानते की इस तरह की बात करने से शहर का माहौल खराब होता है। बहरहाल, कचरा जिहाद पर शुरू हुई सियासत कहां जाकर थमती है, ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: DJ बजाने वाले हो जाएं सावधान, कलेक्टर की इस बात पर दें ध्यान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+