Indore News: सूखे नाले में परिषद के साथ बैठेंगे महापौर, बैठक में होंगे खास फैसले

मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रातः 7 पीलिया खाल नाला सफाई कार्य एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद भरत सिंह रघुवंशी, संध्या जायसवाल, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों के अंतर्गत पीलिया खाल नाले का निरीक्षण किया गया।

Indore

नाले की सफाई एवं सौंदर्यीकरण

विदित हो कि पीलिया खाल नाले में वर्षा जल का संग्रहण होता था साथ ही यहां पर बड़ी मात्रा में गाद एवं गंदगी भी हो रही थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विगत दिनों पीलिया खाल नाले के निरीक्षण के दौरान नाले की सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिए गए थे।

पीलिया खाल सूखे नाले का निरीक्षण किया गया

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पीलिया खाल सूखे नाले का निरीक्षण किया गया। नाले किनारे पिचिंग कार्य को तेजी से करते हुए, सूखे नाले में विभिन्न एक्टिविटी करवाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा पीलिया खाल के सूखे नाले में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित करने की भी मंशा जाहिर की गई।

नाला पूरी तरह से सूख चुका है

महापौर भार्गव के निर्देशानुसार निगम द्वारा पीलिया खाल के नाले पर लगातार कार्य करते हुए गाद निकालने एवं सफाई का कार्य किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप पीलिया खाल नाला पूरी तरह से सूख चुका है, और नाले किनारे पिचिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रातः 7 पीलिया खाल नाला सफाई कार्य एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद भरत सिंह रघुवंशी, संध्या जायसवाल, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े- Indore News: कचरा दिखते ही कमिश्नर को आया गुस्सा, दरोगा को दी सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+