Indore News: बिना सूचना दिए कमिश्नर की मीटिंग से अधिकारी गायब, हुआ सख्त एक्शन
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, भवन अनुज्ञा, राजस्व वसुली, जनकार्य शाखा, सीएम हेल्प लाईन व जनसुनवाई संबंधित विषयों की सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, समस्त झोनल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, स्वच्छ भारत मिशन, भवन अनुज्ञा, राजस्व वसुली, जनकार्य शाखा, जनसुनवाई आवेदन की झोनवार समीक्षा की गई। आयुक्त वर्मा द्वारा भवन अनुज्ञा से संबंधित लंबित प्रकरणो के समाधान के संबंध में झोनवार समीक्षा की गई।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने निगम द्वारा बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अन्य निर्माण के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की झोनवार समीक्षा करते हुए, वर्तमान में कितने भवनो में पार्किंग हेतु कार्यवाही की गई है, कितने भवन व दुकानो को सील किया गया है तथा भवन स्वामी द्वारा पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है या नही इस संबंध में झोनल अधिकारियो से जानकारी ली गई। आयुक्त श्री वर्मा द्वारा बेसमेंट में पार्किंग हेतु की गई कार्यवाही उपरांत संबंधित क्षेत्र के यातायात पुलिस थाना को संपर्क करे, ताकि रिक्त स्थान पर की जा रही पार्किंग की सूचना का अलाउसमेंट हो सके, साथ ही पार्किंग स्थल से संबंधित साइनएज लगाये, रहवासियों व अन्य को पार्किंग के स्थान की जानकारी दे, ताकि फुटपाथ पर खडे वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर रखे रहे और यातायात प्रबंधन बेहतर किया जा सके। इसके साथ ही आयुक्त द्वारा बेसमेंट में पार्किंग हेतु रिक्त स्थान की जानकारी क्षेत्र में मिल सके। इस हेतु क्षेत्रीय सहायक सीएसआई को प्रातःकाल व सांध्यकाल के दौरान पार्किंग स्थल का अलाउसमेंट करने के भी निर्देश दिये गये।
आयुक्त वर्मा द्वारा बैठक में सीएम हेल्पलाईन व इंदौर 311 एप में प्राप्त व लंबित शिकायत की झोनवार समीक्षा की गई, ऐसे लंबित प्रकरण जिनका समाधान समय सीमा में किया जा सकता है, ऐसे प्रकरणो का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए, समाधान करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन व इंदौर 311 एप में प्राप्त शिकायतो का विश्लेषण करने के भी निर्देश दिये गये, ताकि शिकायतो के विश्लेषण उपरांत ज्ञात किया जा सके, किस क्षेत्र व विभाग में समस्या ज्यादा आ रही है और क्यों आ रही है, ताकि ऐसी शिकायतो का भविष्य को लेकर समाधान किया जा सके। आयुक्त वर्मा ने समस्त झोनल अधिकारी को निर्देशित किया कि झोन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्वच्छता, डेनेज, सडक, उद्यान से संबंधित कोई समस्या है तो संबधित से समन्वय कर समाधान कराये।
साथ ही उद्यान विभाग व नगर सौन्दर्यीकरण की टीम से कार्यो के संबंध में जानकारी लेते हुए, आयुक्त वर्मा द्वारा नगर सौन्दर्यीकरण टीम को डिवाईडर, ग्रीन बेल्ट, उद्यानो में किये जाने वाले कटाई-छंटाई कार्य के पश्चात ग्रीन वेस्ट को समय सीमा में उठवाने, उद्यान में स्थित शौचालय की सफाई व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही उद्यान अधिकारी श्री जितेन्द्र जमीदार व उद्यान की टीम को उद्यान की स्वच्छता को बनाये रखने, उद्यान विभाग द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यो की रिपोर्ट प्रतिदिन तैयार करने के निर्देश दिये गये। उद्यान सौन्दर्यीकरण की टीम प्रतिदिन क्यां काम रहती है, शाम तक दिये गये लक्ष्य अनुसार कार्य हुआ है या नही, इसकी मॉनिटरिंग करने के उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में कांग्रेस ने डेंगू मच्छरों को दिया महाभोज, कीचड़ और गंदगी का लगाया भोग












Click it and Unblock the Notifications