Indore News: स्वच्छ शहर में निगम का एक्शन, गंदगी फैलाने वालों पर लाखों का जुर्माना

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा जोन 11 के अंतर्गत वार्ड 55 का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान, आर एन टी मार्ग पर स्थित सिल्वर मॉल और सिल्वर संचोरा के पार्किंग क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी पाई गई। इस लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

Indore

स्वास्थ अधिकारी संदीप पाटोदी , सीएसआई कर्मेंद्र , एसीएसआई श्रीलोधी, बल्क सुपरवाइज़र, बीओ, बीआई और टीम डिवाइन की उपस्थिति में सिल्वर मॉल पर 1 लाख 5 हजार रुपए का तथा सिल्वर संचोरा पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, मॉल के बेसमेंट में संचालित कैफे पर 5 रुपए का चालान भी किया गया तथा बाहर रोड पर साइड दुकानों पर 5 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। इस प्रकार कुल एक लाख 45 हजार रुपए के स्पॉट फाइन किए गए। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपनी इमारत में साफ-सफाई का उचित ध्यान रखें।

निगम अधिकारियों द्वारा यह भी चेतावनी दी गई कि प्रतिदिन अपने कचरे का निस्तारण निगम द्वारा संचालित वाहनों के माध्यम से ही करें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने से बचें।

इंदौर नगर निगम की ओर से मूसाखेड़ी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेंकने वाले संबंधित व्यक्ति पर स्पॉट फाईन की कार्रवाई की गई है।

स्वच्छता संबंधी निर्देशों की अनदेखी करने पर अलकापुरी मुसाखेड़ी क्षेत्र में स्थित मकान नंबर 99 के किरायेदार द्वारा सार्वजनिक स्थल पर थैले एवं पॉलिथीन में कचरा भर कर फेंका जा रहा था।

यह कार्रवाई कैमरे में कैद हुई, जिसे क्षेत्र के जागरूक नागरिकों द्वारा नगर निगम को बताया गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने उक्त कचरा फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ा और उन पर 1500 रूपये की स्पॉट फाईन की कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने समस्त नागरिकों से आव्हान किया है कि वे घर का कचरा खुले में ना फेंके। कचरा वाहन में कचरा डालें। सूखा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक डालें।

ये भी पढ़े- Indore News: महापौर कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने किया नीम का धुंआ, क्या है मामला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+